Posts

अगर आपका बच्चा भी करता है एेसी हरकतें तो हो सकती है ये बीमारी

Image
अगर आपका बच्चा आई कॉन्टेक्ट नहीं बनाता, अपने नाम की पहचान नहीं कर पाता, अजीब शब्द बोलता है, आपके बार-बार बोलने पर ध्यान नहीं देता और हाइपरएक्टिव है, तो हो सकता है कि उसे ऑटिज्म हो। बच्चा पढ़ने-लिखने में कमजोर है, रंगों की पहचान नहीं कर रहा, असामान्य व्यवहार करे तो इन लक्षणों से आप लर्निंग डिसएबिलिटी की पहचान कर सकते हैं। जानते हैं इससे जुड़े महत्वपूर्ण तथ्यों के बारे में। ऑटिज्म में बच्चा हाइपरएक्टिव क्यों होता है ? सामान्य बच्चे की अपेक्षा ऑटिज्म ग्रसित बच्चे में ऊर्जा का ज्यादा संचार होता है और वेस्टिब्यूलर व ऑडिटरी सेंसरी डिसफंक्शन के कारण उसका व्यवहार हाइपरएक्टिव होता है। दिमाग में सेंसेशन की सही तरीके से प्रोसेसिंग न होने से वह अजीब हरकतें करने लगता है। क्या लर्निंग डिसएबिलिटी वाले बच्चे कभी पढ़-लिख नहीं पाते ? ऐसा नहीं है, वे स्लो लर्नर्स होते हैं लेकिन उनकी परेशानी को पहचान कर यदि सही ऑक्यूपेशनल थैरेपी प्रोग्राम फॉलो किया जाए तो वे अच्छा प्रदर्शन दिखाते हैं। ऑक्यूपेशनल थैरेपी से कैसे फायदा होता है ? इससे बच्चे का सेंसरी प्रोफाइल जांच करने के बाद सेंसरी डाइट तैयार की जाती ...

Bike Review: Honda CB300R और KTM Duke 390 में कौन सी बाइक खरीदना होगा फायदे का सौदा, जानें यहां

Image
नई दिल्ली: दमदार बाइक्स बनाने वाली होंडा अपनी नई बाइक को 8 फरवरी को मार्केट में लॉन्च करने वाली है। हम बात कर रहे हैं Honda CB300R की , 2.5 लाख रूपए की कीमत वाली इस बाइक की टक्कर KTM Duke 390 से होगी। लेकिन अगर आप कंफ्यूज है कि आप कौन सी बाइक खरीदें तो चलिए लॉन्चिंग से पहले हम आपको बताते हैं इन दोनों बाइक्स की खासियतें, ताकि आप इत्मिनान से बेस्ट बाइक चूज कर सकें। लुक्स और डिजाइन- सबसे पहले बात करते हैं लुक्स और डिजाइन की तो Honda CB300R की स्टाइलिंग निओ स्पोर्ट्स कैफे कंसेप्ट से इंस्पायर्ड है। इस बाइक को मॉडर्न एलिमेंट्स के साथ रेट्रो स्टाइलिंग दी गई है। इसमें फ्लैट एलुमीनियम हैंडलबार और रेट्रो स्टाइल फ्यूलटैंक दिया गया है। इसके अलावा फ्रंट में ब्रश्ड मेटल रिम के साथ गोल एलईडी हेडलैंप्स दिए गए हैं, वहीं इंस्ट्रमेंट क्लस्टर हेडलाइट के ऊपर लगाया गया है। Maruti की इस फैमिली कार ने मचाया तहलका, मात्र 10 दिनों में 16000 से ज्यादा लोगों ने किया बुक वहीं बात करें केटीएम ड्यूक390 की तो हाल ही में बिक्री के लिए आई ये बाइक अपनी पुराने मॉडल का अपडेटेड वर्जन है। पुरानी बाइक के मुकाबले ये ज्य...

Bike review: क्यों लोगों को आकर्षित कर रही है TVS Radeon, जानें क्या है इसमें खास

Image
नई दिल्ली: टीवीएस मोटर्स ने बीते साल अगस्त महीने में घरेलू बाजार में अपनी शानदार कम्यूटर बाइक टीवीएस रेडियन को लांच किया है। बेहद अट्रैक्टिव लुक और दमदार इंजन से लैस इस बाइक को प्रीमियम ट्च देने का प्रयास किया गया है। टीवीएस ने नई Radeon में 109.7 सीसी का इंजन प्रयोग किया है जो कि बाइक को 8.2 बीएचपी की पॉवर और 8.7 एनएम का टॉर्क प्रदान करती है। रेडियन को कंपनी ने बहुत सिंपल लुक दिया है। इसे देखकर आपको अचानक ही हीरो स्पलैंडर की याद आती है । ऐसा लगता है कि कंपनी ने स्पलैंडर के डिजाइन से ही प्रेरित होकर इसमें जरूरी बदलाव कर रेडियन को तैयार किया है। फ्रंट में कंपनी ने सिंपल हेडलैम्प के साथ एलईडी डेटाइम रनिंग लाइट्स का इस्तेमाल किया गया है। इसके अलावा इसमें बेहतरीन टर्न इंडिकेटर्स को भी लगाया गया है। साइड मिरर को प्रीमियम लुक देने के लिए ड्यूअल टोन का प्रयोग किया गया हे। इसके अलावा ब्लैक रंग का फायबर टैंक पैड्स और भूरे रंग के सीट का इस्तेमाल इसे प्रीमियम ट्च प्रदान करते हैं। कंपनी ने इस बार डिजाइन पर खासा काम किया है। जहां एक ओर साइड पैनल्स में कंपनी ने ग्राफिक्स का प्रयोग किया है। तो वह...

Bike Review: जानिए कितनी दमदार है Royal Enfield interceptor 650

Image
नई दिल्ली: 117 साल से Royal Enfield लगातार एक से बढ़कर एक शानदार बाइकों को पेश कर रही। जितना पुराना कंपनी का इतिहास है उतने ही शानदार मॉडल्स कंपनी ने पेश किये है। बीते साल नवंबर में कंपनी ने Royal Enfield interceptor 650 बाइक पेश की । इस बार कंपनी ने एक नये इंजन और तकनीकी के साथ अपनी इस बाइक को पेश किया है। दमदार इंजन और आकर्षक डिजाइन से सजी ये बाइक किन खास फीचर्स से सजी है चलिए आपको बताते हैं। हाल के दिनों में इंडिया में रेट्रो बाइक्स को काफी पसंद किया जा रहा है। यही वजह है कि जावा जैसी बाइक ने भी मार्केट में अक बार फिर से वापसी की है। इंटरसेप्टर 650 को भी रॉयल एनफील्ड ने नियो रेट्रो लुक प्रदान किया है, इसे देखकर आपको 1960 के इंटरसेप्टर की याद आती है। कंपनी ने इस बाइक के फ्रंट में गोल सेप में हेडलैम्प का प्रयोग किया है। इसके अलावा इसमें रेट्रो लुक वाले साइड इंडिकेटर्स को शामिल किया गया है जो कि आपको पुराने दिनों की याद दिलायेंगे। Birthday Spl: Ford और Jaguar छोड़ इस कार में सफर करती है प्रियंका गांधी, जानें क्या है इसमें खास इस बाइक में कंपनी ने क्रोम हैंडलबार का प्रयोग किया है ज...