Posts

सड़कों पर नहीं दिखेगी Hero Splendor और HF डीलक्स, जानें इसके पीछे की वजह

Image
नई दिल्ली: 2019 खत्म होने वाला है और 2020 ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री के लिए काफी बदलाव लेकर आ रहा है। दरअसल अप्रैल 2020 से ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री में bs6 नॉर्म्स लागू होने वाले हैं और इसीलिए कंपनियां अपनी अपनी गाड़ियों औऱ बाइक्स को bs6 नॉर्म्स वाले इंजनों से अपग्रेड कर रही है। लेकिन इन नए लागू होने वाले नियमों की वजह से कई गाड़ियों का सफर थम भी रहा है। पिछले दिनों हमने आपको बताया था कि टाटा मोटर्स टाटा सफारी को बंद कर रही है और अब खबर आ रही है कि लीजेंडरी टू व्हीलर Hero Splendor की रफ्तार पर भी रोक लग सकती है। Tata Altroz की बुकिंग हुई शुरू, जानें बुकिंग अमाउंट और लॉन्चिंग डेट हीरो मोटोकॉर्प ने अपने BS 4 मॉडल्स (भारत स्टेज 4) के 50 से ज्यादा वेरियंट्स का प्रॉडक्शन बंद कर दिया है।जिन टू-व्हीलर का प्रॉडक्शन बंद किया है, उनमें हीरो स्पेंल्डर, HF डीलक्स, ग्लैमर के अलावा प्लेजर स्कूटर शामिल हैं। डीलरशिप्स को इस फैसले के बारे में बता दिया गया है। यानि ये गाड़ियां सिर्फ स्टॉक रहने तक ही मिलेंगी। हालांकि कहा जा रहा है कि कंपनी बहुत जल्द इन बाइक्स का bs6 वर्जन लाने की तैयारी कर रहा है। Hero ने लॉन्...

इनसे ज्यादा माइलेज नहीं देती है कोई बाइक, आज ही जान लें लिस्ट में कौन सी बाइक है शामिल

Image
नई दिल्ली: आजकल बहुत सारे लोग ऐसे हैं जो बाइक खरीदते समय इस बात पर ध्यान देते हैं कि बाइक कितना माइलेज देती है। दरअसल ज्यादा दूरी तक बाइक चलाने पर पेट्रोल ज्यादा खर्च होता है साथ ही अगर बाइक माइलेज कम देती हो तो आपकी जेब पर बोझ ज्यादा हो जाता है। ऐसे में आज हम आपको ऐसी बाइक्स के बारे में बताने जा रहे हैं जो जबरदस्त माइलेज देती है साथ ही इनकी कीमत भी बेहद कम होती है। Bajaj Platina 100 पावर और स्पेशिफिकेशन के मामले में Bajaj Platina 100 में 102 cc का सिंगल सिलेंडर 2 वेल्व, DTS-I इंजन दिया गया है जो कि 7500 Rpm पर 5.8KW की पावर और 5500 Rpm पर 8.34 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। ब्रेकिंग सिस्टम के मामले में इस बाइक के फ्रंट में 130mm ड्रम ब्रेक और रियर में 110mm ड्रम ब्रेक है। सस्पेंशन की बात करें तो इस बाइक के फ्रंट में टेलीस्कोपिक फोर्क टाइप 135mm ट्रैवल और रियर में स्प्रिंग इं स्प्रिंग टाइप, 110mm ट्रैवल सस्पेंशन है। कीमत के मामले में Bajaj Platina 100 की शुरुआती कीमत 40896 रुपये (दिल्ली एक्स शोरूम) है। Hero HF Deluxe पावर और स्पेशिफिकेशन के मामले में Hero HF Deluxe में 97.2cc का सिं...

TVS ने लॉन्च किया BS6 इंजन से लैस Jupiter स्कूटर, मिलेगी ये ख़ास तकनीक

Image
नई दिल्ली: TVS मोटर कंपनी ने भारत में BS6 इंजन के साथ अपने सबसे पॉपुलर स्कूटर TVS Jupiter स्कूटर को लॉन्च कर दिया। ये स्कूटर नई तकनीक और खूबियों के साथ लॉन्च किया गया है। ये स्कूटर सिर्फ Classic वेरिएंट में पेश किया गया है। तो चलिए जानते हैं कि इस स्कूटर की खासियत क्या है और आप इस स्कूटर को कितनी कीमत में खरीद सकते हैं। भारत में शुरू हुआ Tata Altroz का प्रोडक्शन, जानें कीमत से लेकर फीचर्स तक इस नये स्कूटर में अब बीएस6 इंजन अपग्रेड होने के बाद अब ये पहले से कई गुना कम प्रदूषण फैलाएगा। कंपनी ने इस नये स्कूटर को में फ्यूल इंजेक्शन टेक्नोलॉजी दी गयी। इस नई टेक्नोलॉजी के आने के बाद TVS Jupiter भारत का पहला Fi इनेबल्ड 110cc स्कूटर बन गया है। TVS ने इसे ET-Fi टेक्नोलॉजी या इकोथ्रस्ट फ्यूल इंजेक्शन नाम दिया है। इकोथ्रस्ट फ्यूल इंजेक्शन से मिलेगा ये फायदा इस स्कूटर में इकोथ्रस्ट फ्यूल इंजेक्शन तकनीक जुड़ने के बाद अब कंपनी का दावा है कि ये स्कूटर पहले के मुकाबले 15 परसेंट ज्यादा माइलेज देगा जिससे ग्राहकों की जेब पर पड़ने वाला पेट्रोल का खर्च कम होगा। टीवीएस के जुपिटर को भारत में बेहद ही...

इलेक्ट्रिक बाइक लॉन्च करेगी Royal Enfield, जानें क्या होगा खास

Image
नई दिल्ली: आजकल ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री में इलेक्ट्रिक वाहनों का जोर हैं, हर कंपनी फिर चाहे कार निर्माता कंपनी हो या दुपहिया वाहन निर्माता हर कंपनी इस सेगमेंट में एंट्री की तैयारी कर रही है। अब रॉयल एनफील्ड ने भी इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल लॉन्च करने की घोषणा कर दी है। कंपनी ने पिछले साल खुलासा किया था कि एक छोटी टीम यूके इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल प्लेटफॉर्म बनाने का काम कर रही है। अगले साल लॉन्च होगी बाइक- कंपनी अगले साल तक इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल के कांसेप्ट मॉडल को पेश कर सकती है। इसके साथ भारत के बाहर कुछ छोटे स्केल के मैनुफैक्चरिंग प्लांट लगाने की बात कही। थम जाएगा 500cc वाली royal enfield बाइक्स का सफर, देखें वीडियो रॉयल एनफील्ड 2.0 स्ट्रेटेजिक पर काम कर रहा है। इसके तहत इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल की लॉन्चिंग और कुछ बीएस 6 इमीशन नॉर्म्स मोटरसाइकिल की मैनुफैक्चरिंग शामिल है, जिसके जरिये कंपनी इंटरनेशनल मार्किट में अपनी दमदार उपस्थिति दर्ज कराना चाहती है। साथ कि अपनी ग्रोथ को डबल डिजिट ग्रोथ हासिल करने में मदद मिलेगी। बता दें कंपनी ने अगले कुछ साल में इस लक्ष्य को शामिल करने का दावा किया है। ...

बढ़ सकती है एक्सीडेंट के बाद मिलने वाली मुआवजा राशि, IRDAI ने दिया सुझाव

Image
नई दिल्ली: भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (IRDAI) ने मोटर इंश्योरेंस से रिलेटेड कुछ सुझाव दिये हैं। IRDAI ने एक्सीडेंट के बाद दिये जाने वाले मुआवजे की गणना नए तरीके से करने की बात कही है। मुआवजे की गणना ऑन-रोड व्हीकल कीमत, मैन्यूफैक्चर एसेसरीज और रोड टैक्स रजिस्ट्रेशन के आधार पर हो। irdai के सुझाव के मुताबिक अब अगर आपकी कार या बाइक 3 साल या इससे कम पुरानी है तो आपको क्लेम की राशि ज्यादा मिल सकती है। बड़े काम का होता है कार इंश्योरेंस, आपने कराया क्या? ड्राफ्ट के मुताबिक पहले तीन साल तक कोई depreciation लागू नहीं होगा। इसके बाद तीन साल से ऊपर और सात साल तक वाहन की उम्र के मुताबिक depreciation 40 से 60 फीसदी तक हो। प्राधिकरण ने अपनी ड्राफ्ट गाइडलाइंस में कई विकल्प भी दिये हैं कि कैसे डैमेज कवर की गणना की जाए। अगर प्राधिकरण की ड्राफ्ट गाइडलाइंस पर अमल किया जाता है तो depreciation के स्तर में कमी आएगी और पुराने वाहनों पर ज्यादा मुआवजा मिलेगा। अभी तक मोटर ओन डैमेज कवर की गणना का फॉर्मूला बेहद मुश्किल था। दरअसल इसके तहत गाड़ियों की कीमत के मुताबिक depreciation वैल्यू आंकी जाती...

BS6 इंजन से अपग्रेड हुई TVS की ये मोटर साइकिलें, जानें कीमत पर कितना पड़ेगा असर

Image
नई दिल्ली: आजकल कंपनियां BS6 इंजन से लैस गाड़ियां लॉन्च कर रही हैं। सिर्फ कारें नहीं बल्कि मोटरसाइकिल कंपनियां भी bs6 इंजन से लैस मोटरसाइकिलें लॉन्च कर रही है। इस सीरीज में अब TVS ने अपनी Apache सीरीज की बाइक को RTR 160 4V और Apache RTR 200 4V लॉन्च की हैं। ये दोनों मोटरसाइकिल्स टीवीएस मोटर्स के पहले प्रॉडक्ट्स हैं, जिन्हें नए एमिशन नॉर्म्स के हिसाब से अपग्रेड किया गया है। BS6 कंप्लायंट इंजन के अलावा LED हेडलैंप और नए डिजाइन किए गए पोजीशन लैंप्स दिए गए हैं। लो स्पीड राइडिंग मोड GTT से लैस है ये बाइक- इन दोनों ही बाइक्स में GTT मोड दिया गया है। इस मोड की वजह से यह कंट्रोल्ड और स्मूथ राइडिंग एक्सपीरियंस देता है। इसके अलावा इन बाइक्स में नई LED हेडलाइट, नई तरीके से डिजाइन किए गए मिरर्स और फेदर टच स्मार्ट के साथ आती हैं। 2020 टीवीएस अपाचे RTR 160 4V में BS6 कंप्लायंट 159.7cc का सिंगल सिलिंडर, एयर-कूल्ड इंजन दिया गया है जो कि 16.02 PS का पावर और 14.12Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। TVS लॉन्च करेगा BS-6 इंजन से लैस बाइक, इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल भी कतार में इंजन- 2020 टीवीएस अपाचे RTR 200 ...

इस तरह से चेक करें मोटरसाइकिल का Engine Oil, जानें क्या है top-up process

Image
नई दिल्ली: अक्सर देखा जाता है कि लोग बाइक ( bike ) तो चलाते हैं लेकिन गाड़ी में इंजन ऑयल ( Engine Oil ) का ख्याल नहीं रखते जिसकी वजह से इसके कम होने या खराब होने पर इंजन को काफी नुकसान होता है। दरअसल इंजन ऑयल उच्च ताप पर मोटरसाइकिल ( motorcycle ) के इंजन के कंपोनेंट्स को लुब्रीकेशन के जरिये स्मूथ रखता है साथ ही इंजन के कंपोनेंट में रगड़ को भी कम करता है। गलत इंजन ऑयल से इंजन तक हो जाता है खराब, होता है लाखों का नुकसान इसके अलावा इंजन ऑयल इंजन में मौजूदा कार्बन और गंदगी को भी साफ करता है। यानि इंजन ऑयल का सही लेवल आपकी राइडिंग को स्मूद बनाने के साथ बाइक की कंडीशन भी ठीक रखता है। इसीलिए हर राइडर को बाइक के इंजन ऑयल के बारे में सही जानकारी होनी जरूरी होती है। इसीलिए आज हम आपको बता रहे हैं कि मोटरसाइकिल में इंजन ऑयल कैसे चेक करते हैं साथ जानते हैं क्या है ऑयल के टॉप अप की प्रक्रिया। मोटरसाइकिल स्टार्ट करने से पहले हर रोज इंजन ऑयल चेक करें। ऑयल लेवल को ऑयल लेवल डिपस्टिक पर स्थित ऊपरी व निचले लेवल के चिह्नों के बीच में बनाए रखा जाना चाहिए। ये डिपस्टिक राईट क्रैंककेस कवर पर रखी होती ह...