TVS Radeon का स्पेशल एडीशन हुआ लॉन्च, एक बार टंकी फुल कराने पर चलेगी 690 किमी

नई दिल्ली: Tvs Radeon को कंपनी ने 2018 में लॉन्च किया था और अपनी खूबियों के चलते इस बाइक ने सभा का दिल जीत लिया । लॉन्चिंग से लेकर अब तक इस बाइक की लगभग 2 लाख यूनिट्स बिक चुकी हैं। अब कंपनी ने इस बहाइक स्पेशल एजीशन लॉन्च किया है। कंपनी ने टीवीएस रेडॉन के 'कम्यूटर आफ डी ईयर' सेलेब्रेटरी स्पेशल एडिशन को 54,665 रुपये (एक्स शोरूम) की कीमत पर लॉन्च किया है। चलिए आपको बताते हैं इस बाइक की उन बातों के बारे में जो इसे पहले वाली रेडान से खास बनाती है।

Ola के लिए सस्ती इलेक्ट्रिक कारें बनाएगी Hyundai India

ये हुआ है बदलाव- रेडॉन स्पेशल एडिशन में कंपनी ने फ्रंट disc ब्रेक, 'आर' लिखा हुआ नया पेट्रोल टैंक कुशन , नए प्रीमियम ग्राफिक्स, नए मजबूत थाई पैड डिजाइन दिए गए है। इसके साथ ही कंपनी ने इसे आकर्षक बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। इसके लिए रेडॉन में नए मेटैलिक लिवर, क्रोम रियर व्यू मिरर, क्रोम कार्बोरेटर कवर भी लगाए गए है। कंपनी ने इसे पहले से मजबूत, स्टाइलिश व आकर्षक बनाया है।

भविष्य में दिखेंगी ऐसी कारें, फ्रैंकपर्ट मोटर शो में दिखी झलक

 

tvs_radeonnn.jpg

इंजन और पॉवर- टीवीएस रेडॉन स्पेशल एडिशन 109 सीसी का इंजन लगाया गया है, जो 8.4 बीएचपी का पॉवर और 8.7 एनएम का टॉर्क प्रदान करती है। इसमें 4 स्पीड गियरबॉक्स लगाए गए है।

इस बाइक की सबसे खास बात इसका माइलेज और फ्यूल टैंक है कंपनी ने इसमें 10 लीटर का फ्यूल टैंक दिया है और इस स्पेशल एडीशन का माइलेज 69 kmpl होने का दावा किया जा रहा है। यानि एक बार टैंक फुल कराने पर आप लगभग 700 किमी की दूरी तय कर सकते हैं।



Comments

Popular posts from this blog

Royal Enfield interceptor 650 और KTM Duke 390 में से कौन आपके लिए है बेहतर, पढ़ें पूरा कंपैरिजन

लॉन्चिंग से पहले लीक हुई Okinawa के नए स्कूटर की तस्वीरें, डीटेल्स आई सामने

किसी सुपरबाइक से कम नहीं TVS Apache RR 310, जानें कितनी है कीमत