ड्राइविंग लाइसेंस हो तो 15000 में मिल सकती है बुलेट से लेकर पल्सर तक, जानें पूरी खबर

नई दिल्ली: हर लड़के को बाइक चलाना पसंद होता है लेकिन आजकल बाइक्स इतनी महंगी होती हैं कि उन्हें खरीदने से पहले 4 बार सोचना पड़ता है क्योंकि बाइक खरीदने के बाद उन्हें चलाना भी काफी खर्चीला होता है। तो आज हम आपको एक ऐसे बाजार के बारे में बताएंगे जहां आपको आपकी मनचाही बाइक मात्र 15,000 रूपए में मिल जाएगी, लेकिन इसके लिए आपको सिर्फ एक शर्त माननी होगी। यहां बाइक खरीदने के लिए आपके पास ड्राइविंग लाइसेंस होना जरूरी है।

6 दिसंबर को लॉन्च होगी KTM 390 Adventure, देखें वीडियो

हम बात कर रहे हैं दिल्ली के करोल बाग के बाइक मार्केट की। करोल बाग का ये बाजार सबसे बड़ा सेकेंड हैंड मोटर व्हीकल बाजार है। यहां आपको अच्छी कंडीशन वाली सेकेंड हैंड बाइक्स मिल जाती है कई बार तो लोगों को ऐसी बाइक मिल जाती है जो सिर्फ 150-200किमी चली होती है। इन बाइक्स के डीलर्स का कहना है कि कई बार तो लोग यहां अपनी नई बाइक्स बेच जाते हैं। यहां पर Royal Enfield से लेकर Pulsar जैसी बाइक्स आपको बेहद मामूली कीमत पर मिल जाती हैं।

महंगी कार और बाइक्स पर नहीं पड़ा मंदी का असर , 1 दिन में डिलीवर हुई 200 मर्सिडीज



Comments

Popular posts from this blog

Royal Enfield interceptor 650 और KTM Duke 390 में से कौन आपके लिए है बेहतर, पढ़ें पूरा कंपैरिजन

लॉन्चिंग से पहले लीक हुई Okinawa के नए स्कूटर की तस्वीरें, डीटेल्स आई सामने

Bike Review: जानिए कितनी दमदार है Royal Enfield interceptor 650