इन बाइक्स के जितना माइलेज कोई और बाइक नहीं दे पाएगी

नई दिल्ली: आजकल की बाइक्स के लिए माइलेज एक बड़ा मुद्दा है क्योंकि बाइक अगर माइलेज ना दें तो इससे आपके पैसे तेल भरवाने में ही खर्च होते रहते हैं। ऐसे में आपको हमेशा यही चिंता सताती रहती है। लेकिन अगर आप चाहें तो पेट्रोल का खर्च काफी कम किया जा सकता है क्योंकि ऐसी कई बाइक्स मौजूद हैं जो भारत की किसी भी बाइक से कहीं ज्यादा माइलेज देती है, ऐसे में इनका मुकाबला करना काफी मुश्किल है, तो चलिए आज हम आपको ऐसी ही बाइक्स के बारे में बताने जा रहे हैं जो आपके बजट में आसानी से फिट हो जाएंगी।

Bajaj CT100

Bajaj CT100की कीमत 33 हजार रुपये से शुरू होती है । ये बजाज की सबसे सस्ती बाइक है। इस बाइक में 102cc का इंजन लगा है जों 7.9PS की पावर और 8.4Nm का टॉर्क देता है। इसमें 4 स्पीड गियर दिए हैं। बाइक की टॉप स्पीड 90 kmph है। और एक लीटर में यह बाइक 99km की दूरी तय करती है । यानि ये बाइक चलाना बेहद किफायती है। बाइक का कर्ब वजन 109kg है। जिसकी वजह से इसे हैंड़ल करना बेहद आसान है।

Tvs sport

वैसे तो एंट्री लेवल सेगमेंट कई सारी बाइक्स मौजूद हैं लेकिन जिस बाइक के बारे में हम आपको बताने जा रहे हैं उसका किफायती होना ही उसकी सबसे बड़ी यूएसपी है। हम बात कर रहे हैं TVS sport की इस बाइक की कीमत 39000 रुपए से शुरू होती है वहीं माइलेज की बात करें तो ये बाइक एक लीटर में 95km की दूरी तय करती है।

इंजन की बात करें तो इसमें 100cc का DURALIFE इंजन लगा है जोकि 7.8 PS की पावर देता है। राइडर को इस बाइक में पूरी सुरक्षा मिलती है । ब्रेकिंग के लिए इसमें Synchronized Braking Technology (SBT) को शामिल किया है। SBT की मदद से आगे और पीछे के ब्रेक एक साथ लगते हैं। जिससे अच्छी ब्रेकिंग मिलती है। 100cc बाइक सेगमेंट में यह सबसे स्पोर्टी और अच्छी दिखने वाली बाइक मानी जाती है।

[MORE_ADVERTISE1]

Comments

Popular posts from this blog

Royal Enfield interceptor 650 और KTM Duke 390 में से कौन आपके लिए है बेहतर, पढ़ें पूरा कंपैरिजन

लॉन्चिंग से पहले लीक हुई Okinawa के नए स्कूटर की तस्वीरें, डीटेल्स आई सामने

Bike Review: जानिए कितनी दमदार है Royal Enfield interceptor 650