Royal Enfield ने लॉन्च की वारंटी स्कीम, जानें इसके फायदे और हासिल करने का तरीका

नई दिल्ली: royal enfield ने अपनी बाइक्स के लिए एक्स्ट्रा वारंटी देने का ऐलान किया है। और इसके लिए कंपनी ने राइड स्योर प्रोग्राम लॉन्च किया है । इस प्रोग्राम के तहत बाइकों पर 4 साल/50,000 किलोमीटर तक की अतिरिक्त वारंटी दी जा रही है। इस वारंटी के अंतर्गत Royal Enfield Classic, बुलेट ( Bullet ) और थंडरबर्ड ( Thunderbird ) को रखा गया है, लेकिन कॉंटीनेंटल जीटी 650 ट्विन और हिमालयन पर ये स्कीम लागू होगी या नहीं इस पर अभी कोई आधिकारिक जानकारी नहीं मिली है।

मात्र 100 रूपए बचाकर खरीद सकते हैं लाखों की बुलेट, जानें पूरा तरीका

क्या है राइड स्योर प्रोग्राम-

राइड स्योर प्रोग्राम को तीन वर्ग में बांटा गया है। पहला ‘राइड स्योर बेसिक' जिसमें 2 साल से 4 साल तक की अतिरिक्त वारंटी है। दूसरा ‘राइड स्योर बेसिक प्लस' जिसमें दूसरे, तीसरे और चौथे साल के लिए रोडसाइड असिस्टेंट मिलता है। वहीं तीसरा प्रोग्राम ‘राइड स्योर प्रीमियम' है, जिसमें उपरोक्त सुविधाओं के साथ 4 साल तक रिप्लेसमेंट केबल, ब्रेक पैड और ब्रेक शू शामिल है। इस एक्सटेंडेड वारंटी प्रोग्राम को किसी भी ऑथराइज्ड डीलर से खरीदा जा सकता है।

इलेक्ट्रिक बाइक लॉन्च करेगी Royal Enfield, जानें क्या होगा खास

यहां ध्यान रखने वाली बात ये है कि अगर आपकी गाड़ी अभी भी वारंटी पीरियड में हो तो आप इस एक्सटेंडेट वारंटी का लाभ उठा सकते हैं लेकिन शर्त ये है कि आपकी बाइक की सारी सर्विसेज ऑथराइज्ड सर्विस सेंटर से हुई हों ।

क्या-क्या होगा कवर-

इस स्कीम के तहत इंजन सिलेंडर हेड, फ्यूल टैंक, पुशरॉड किट, इंजन ब्लॉक असेम्बली, कार्बोरेटर, सभी सेंसर, गियरबॉक्स, मैग्नेटो कवर, सबफ्रेम, पिस्टन और कनेक्टिंग रॉड असेम्बली में कई खराबी आने पर कंपनी आपको सर्विस देगी। इसके अलावा इसके अलावा फ्यूल पाइप, फ्रेम असेम्बली, थ्रोटल बॉडी, केम प्लेट, स्टार्टर मोटर, रियर शॉकर, हाईड्रोलिक टेप्पेट, इंजन की सभी बियरिंग, ईसीयू, इंजन फ्लेशर यूनिट, आरएच कवर आदि शामिल है।

थम जाएगा 500cc वाली Royal Enfield बाइक्स का सफर, देखें वीडियो



Comments

Popular posts from this blog

Royal Enfield interceptor 650 और KTM Duke 390 में से कौन आपके लिए है बेहतर, पढ़ें पूरा कंपैरिजन

लॉन्चिंग से पहले लीक हुई Okinawa के नए स्कूटर की तस्वीरें, डीटेल्स आई सामने

किसी सुपरबाइक से कम नहीं TVS Apache RR 310, जानें कितनी है कीमत