Bajaj Auto और Triumph ने मिलाया हाथ, साथ मिलकर लॉन्च करेंगे सस्ती बाइक

नई दिल्ली: Bajaj Auto और Triumph ये दोनों ही दिग्गज टू-व्हीलर ( Two wheeler ) वाहन निर्माता कंपनियां हैं जिन्हें दुनियाभर में पसंद किया जाता है। खास बात ये है कि इन दोनों ही बाइक कंपनियों ने अब आपस में कोलैबरेशन किया है। बता दें कि बजाज और Triumph ने शुक्रवार को अपनी पहली ज्वॉइंट प्रेस कॉन्फ्रेंस की है। ख़ास बात ये है कि ये कोलैबरेशन नॉन-इक्विटी कोलैबरेशन नहीं है और ये दोनों कंपनियां लॉन्ग-टर्म पार्टनरशिप में आ गई हैं।

Budget 2020 : इन वजहों से मंदी की चपेट में आया ऑटोमोबाइल सेक्टर, बजट से मिल सकती है राहत

इन दोनों ही बाइक निर्माता कंपनियों ( Automobile Companies ) की अपनी अलग खासियतें हैं। जहां बजाज की बाइक्स बेहद किफायती और कम बजट होती हैं वहीं Triumph बेहद ही पावरफुल बाइक्स बनाती है जिन्हें दुनियाभर में काफी पसंद किया जाता है। ऐसे में जब ये दोनों कंपनियां एक साथ आएंगी तो ये दोनों ही अपनी खासियतों को एक प्लेटफॉर्म पर लेकर आएंगी जिसका फायदा ग्राहकों को मिलेगा।

आपको बता दें कि दोनों कंपनियों के कोलैबरेशन के बाद एक नया इंजन प्लेटफॉर्म भी लाया जाएगा। इसका इस्तेमाल Triumph की आने वाली मोटरसाइकिल में किया जाएगा और ख़ास बात ये है कि ये दोनों ही कंपनियां डिजाइन और इंजीनियरिंग जैसे मसलों पर एक दूसरे की मदद करेंगी। बजाज एक्सलूसिव तौर पर इन मोटरसाइकिलों को भारत और वैश्विक बाजार के लिए बनाएगी। बजाज Triumph की सभी कैपेसिटी वाली मोटरसाइकिल का भारत और दूसरे कुछ बाजारों में वितरण करेगी।

इसके साथ Triumph भी वैश्विक बाजार ( Global Market ) में बाइक बेचेगी जिसमें को-डेवलेप्ड बाइक भी शामिल होंगी। भारतीय बाजार में नई मोटरसाइकिल की कीमत 2 लाख रुपये से कम होगी। ये बाइक अभी भारत में लॉन्च नहीं होगी बल्कि भारत में इस बाइक के लिए साल 2022 तक का इंतज़ार करना पड़ेगा।

Kia seltos को टक्कर देगी Skoda vision in, स्केच के बाद सामने आई नई जानकारी

भारत में बजाज की सबसे महंगी बाइक Dominar 400 है जिसकी कीमत 1.90 लाख रुपये है जबकि Triumph की सबसे किफायती बाइक की कीमत 8 लाख रुपये है। दोनों बाइक्स की कीमत में बड़ा अंतर है इसके बावजूद भी दोनों कंपनियों ने कोलैबरेशन करके इस अंतर को कम करने का फैसला किया है। आपको बता दें कि ये बाइक 250-750cc की क्षमता की हो सकती है। इस बाइक के बारे में दोनों कंपनियां आने वाले समय में ऐलान कर सकती हैं।



Comments

Popular posts from this blog

बेहद सस्ती कीमत पर लॉन्च हुई Royal Enfield Classic 350 S, कीमत जानकर तुरंत खरीदेंगे आप

शुरू हुई Bajaj Dominar 250 BS6 की बुकिंग, मार्च में हो सकती है लॉन्च

अप्रैल में नई बाइक लॉन्च करेगी Royal Enfield, नये इंजन और जबरदस्त पावर से होगी लैस