रिमोट से चलेगी फ्लाइंग बाइक, लग्जरी कारों से ज्यादा कीमती है सिर्फ रिमोट

नई दिल्ली : हम लगातार आपको फ्लाइंग कार के बारे में बताते रहते हैं कि कैस कंपनियां फ्लाइंग कार कांसेप्ट पर काम कर रही है। लेकिन अब फ्लाइंग बाइक सामने आई है। टेस्टिंग के दौरान इस बाइक को स्पॉट किया गया है। सबसे बड़ी बात ये है कि रिमोट से चलने वाली इस बाइक के रिमोट की कीमत ही दुनिया की सबसे महंगी कारों से ज्यादा है। चलिए आपको बताते हैं कि ये कार कैसे चलती है ।

फ्रेंच ऑटोमोटिव कंपनी Lazareth ने एक खास बाइक Lazareth LMV 496 बनाई है। उड़ने वाली ये बाइक होवर बाइक में कन्वर्ट हो जाती है। LMV 496 बाइक में लगे जेट इंजन एरोप्लेन के जेट इंजन जैसे हैं। जब यह बाइक हवा में होती है, तो इसमें चार जेट प्रोपल्जन इंजन लगे हैं, जो इसे 10 मिनट उड़ने की क्षमता देते हैं। खास बात ये है कि हवा में उड़ने के साथ-साथ ये बाइक रोड पर भी रफ्तार भर सकती है।

कार से कर सकेंगे हवाई सफर, उड़ने वाली कार ने मार्केट में रखा कदम

यह बाइक जमीन से 3.3 फीट तक उड़ सकती है। Lazareth 496 की कीमत 380,000 पाउंड यानी 3.80 करोड़ रुपये है।

राइड को आरामदायक बनाने के लिए बाइक में TFX सस्पेंशन टेक्नोलॉजी दी गई है।वहीं इसका ब्रेकिंग सिस्टम और अंडरकैरेज टेक्नोलॉजी दूसरे Lazareth वाहनों से ली गई है। फिलहाल इस बाइक के सिर्फ 4 मॉडल बनाए गए हैं और इन्हें कोई भी खरीद सकता है।

बाइक का वजन कम रखने के लिए केव्लर कार्बन की बॉडी की बनाई गई है। बुलैट प्रूफ वाहनों, जैकटों और सूट्स इसी मैटेरियल की बने होते हैं। इस बाइक का वजन मात्र 140 किग्रा है। वहीं इसके जेटकैट के टरबाइन लगे हैं, जो 96 हजार आरपीएम की अधिकतम रफ्तार देते हैं



Comments

Popular posts from this blog

Royal Enfield interceptor 650 और KTM Duke 390 में से कौन आपके लिए है बेहतर, पढ़ें पूरा कंपैरिजन

लॉन्चिंग से पहले लीक हुई Okinawa के नए स्कूटर की तस्वीरें, डीटेल्स आई सामने

किसी सुपरबाइक से कम नहीं TVS Apache RR 310, जानें कितनी है कीमत