इस मार्केट में मिलते हैं हर बाइक के पार्ट्स, कीमत होती है आधे से भी कम

नई दिल्ली: बाइक चलाने वाले अपनी बाइक ( Bike ) को पूरी तरह से मेनटेन करके रखना पसंद करते हैं। ऐसे में समय से सर्विसिंग और जरूरी पार्ट्स को चेंज करवाना आम बात होती है। कुछ बाइक्स के पार्ट्स ( Modified Bike Parts ) आसानी से कम कीमत में मिल जाते हैं वहीं कुछ बाइक्स के पार्ट्स आसानी से नहीं मिलते हैं और अगर मिलते भी हैं तो इनके लिए अच्छी-खासी रकम चुकानी पड़ती है। ऐसे में आज हम आपको उस मार्केट के बारे में बताने जा रहे हैं जो बाइक्स राइडर्स के लिए किसी जन्नत से कम नहीं है क्योंकि इस मार्केट में हर बाइक्स के महंगे से महंगे पार्ट्स बेहद ही कम कीमत ( Cheap Bike parts ) में अवेलेबल होते हैं।

ख़त्म हुआ Tata Nano का जादू, साल 2019 में नहीं हुआ एक भी यूनिट का प्रोडक्शन

हम आपको उस बाजार के बारे में बता रहे हैं जहां पर महंगाई बढ़ने का असर नजर नहीं आता है बल्कि यहां पर आपको सामान बेहद कम कीमत में मिल जाएगा। अगर आप ऑनलाइन शॉपिंग ( online shopping ) करते हैं तो भी आप सामान महंगा ही खरीद रहे होंगे, क्योंकि इस बाजार से सस्ती बाइक एसेसरीज कहीं भी नहीं मिल सकती है। आइए जानते हैं कहां है ये बाजार और कितनी-कितनी कीमतों में यहां पर सामान मिल जाता है।

दुपहिया वाहन चलाने के लिए सबसे ज्यादा जरूरी चीज उससे जुड़ी एससेरीज होती हैं। सुरक्षा के लिए इन चीजों को पहनना और साथ रखना जरूरी होता है। अगर आप दिल्ली के करोल बाग बाजार में जाएंगे तो वहां आपको बेहद कम दाम में बाइक से जुड़ी एसेसरीज बेहद कम दामों में मिल जाएंगी। ये बिल्कुल सच है और आपको इस मार्केट में जाने के बाद इस बात पर बिल्कुल यकीन भी हो जाएगा।

जल्द भारत में दस्तक देगी Fisker Ocean Electric SUV, जानें क्या होगी खासियत

यहां पर सभी एससेरीज हॉलसेल रेट में मिलते हीं। अगर आप यहां से एक दो पीस भी लेंगे तो भी हॉलसेल के दाम में मिल जाते हैं। यहां पर हर तरह की एससेरीज महंगी से महंगी और सस्ती से सस्ती उपलब्ध हैं। अन्य जगहों पर जो चीजें बहुत ज्यादा महंगी मिलती हैं वहीं यहां पर बहुत कम कीमत में मिल सकतीं हैं। यहां पर एससेसीज जैसे ग्लव्स, बैग, हॉर्न, लाइट, सीट कवर, बाइक कवर, हेलमेट बेहद कम दामों में मिल जाती हैं।



Comments

Popular posts from this blog

Royal Enfield interceptor 650 और KTM Duke 390 में से कौन आपके लिए है बेहतर, पढ़ें पूरा कंपैरिजन

लॉन्चिंग से पहले लीक हुई Okinawa के नए स्कूटर की तस्वीरें, डीटेल्स आई सामने

Bike Review: जानिए कितनी दमदार है Royal Enfield interceptor 650