Posts

मार्च में लॉन्च हो सकती है Bajaj Dominar 250, कीमत कम रखने के लिए किए गए हैं बड़े बदलाव

Image
नई दिल्ली: बजाज ऑटो ( Bajaj Auto ) जल्द ही भारत में अपनी नई डॉमिनर 250 ( Dominar 250 ) को लॉन्च करने जा रहा है। ये बाइक हाल ही में टेस्टिंग के दौरान स्पॉट की गई थी, ऐसे में उम्मीद जताई जा रही है कि इसी महीने यानी मार्च में ही इसे लॉन्च भी किया जा सकता है। इसके साथ ही बजाज ऑटो के मैनेजिंग डायरेक्टर राजीव बजाज भी इस बाइक को कन्फर्म कर चुके हैं, और उन्होंने कहा था कि ये बाइक जल्द ही लॉन्च ( Bajaj Dominar 250 Launching ) होने वाली है। जीप का अपग्रेड वर्जन है Maruti Suzuki Jimny, नये अवतार में होने वाली है लॉन्च हमने इस बाइक की लॉन्चिंग को लेकर मार्च महीने को इसलिए कन्फर्म किया है क्योंकि जल्द ही कंपनी इसकी राइडिंग शुरू करवाने वाली है और इसके लिए इन्विटेशन भी भेजा जा रहा है। ऐसे में कंपनी मार्च महीने में इस बाइक की लॉन्चिंग भी करवा सकती है। मार्च में कंपनी इस बाइक की टेस्ट राइडिंग के लिए लोगों को इनवाइट कर रही है जिससे लॉन्चिंग से पहले बाइक को लेकर अगर कोई कमी रह जाए तो कंपनी उसपर काम कर सके। 7 लाख कारों को बेच Maruti Suzuki Baleno बनी नंबर 1, इन फीचर्स की वजह से लोग करते हैं पसंद बजा...

महज 500 रुपये में हो जाएगी बाइक की सर्विसिंग, जानें कैसे

Image
नई दिल्ली: कई बाइक्स ऐसी होती हैं जिनकी सर्विसिंग की कॉस्ट काफी ज्यादा होती है। ऐसे आपके काफी पैसे सिर्फ सर्विसिंग पर खर्च हो जाते हैं। अगर आपके साथ भी ये दिक्कत पेश आती है तो हम आपको बताने जा रहे हैं कि कैसे महज 500 रुपये में आपकी बाइक की सर्विसिंग हो जाएगी। कालाहारी की जबरदस्त गर्मी में टेस्ट की जा रही BMW iNEXT ईवी, मिलेगी 600 किमी की रेंज दरअसल बाइक की सर्विसिंग बेहद ही आसान होती हैं, ऐसे में आप खुद ही अपनी बाइक की सर्विसिंग कर सकते हैं जिसमें आपको लगभग 250 से 300 रुपये के इंजन ऑइल का खर्च आएगा साथ ही बाइक के पुर्ज़ों को साफ़ करने के लिए 100 रुपये के पेट्रोल और 100 रुपये की कुछ अन्य चीज़ों की जरूरत पड़ती है। ऐसे करें बाइक की सर्विसिंग चेन की सफाई ( Bike Chain ) : चेन कॅवर को हटाएं और चेन पर पेट्रोल डाल कर उसे साफ करें। पूरी गंदगी साफ होने के बाद चेन में ल्यूब्रिकेंट डालें। एयर फिल्टर ( Air filter ) : बाइक के एयर फिल्टर में कुछ समय के बाद कचरा भर जाता है जिसका सीधा असर बाइक के परफॉर्मेंस पर भी पड़ता है। इसलिए टाइम-टाइम पर एयर फिल्टर बदलते रहें। एयर फिल्टर आपको बाइक की सीट के नी...

Revolt की इलेक्ट्रिक बाइक के लिए चुकानी होगी ज्यादा कीमत, जानें नई कीमत

Image
नई दिल्ली: कुछ दिनों पहले हमने आपको बताया था कि Revolt Intellicorp अपना नेटवर्क बढ़ा रहा है । और इसके लिए कंपनी पुणे और दिल्ली के बाद इसके शोरूम्स अन्य शहरों में भी खोलने वाली है। चेन्नई, हैदराबाद और अहमदाबाद में शोरूम्स की शुरूआत से पहले कंपनी ने अपनी इलेक्ट्रिक बाइक के प्राइस में बढ़ोत्तरी कर दी है। 98,999 रुपये से बढ़ाकर अब इस बाइक की नई कीमत 1,03,999 रुपये हो गई है। आपको बता दें कि प्राइस हाइक सिर्फ उन बाइक्स पर लागू होगी जो वन टाइम पेमेंट ऑप्शन का इस्तेमाल कर रहे हैं। Revolt RV400 को बुक कराने के लिए 3,999 रुपये का बुकिंग अमाउंट देना होगा । इसके साथ ही आपको रजिस्ट्रेशन/RTO, इंश्योरेंस, स्मार्ट कार्ड, 3 साल की 4G कनेक्टिविटी के लिए अनिवार्य शुल्क भी देना होगा । नहीं होगा 2020 Geneva Motor Show, कोरोना वायरस की वजह से लेना पड़ा फैसला आज से शुरू होगी लॉन्चिंग चेन- कंपनी आज अहमदाबाद में अपनी बाइक लॉन्च करेगी। इसके बाद 2 मार्च को हैदराबाद में और 5 मार्च को चेन्नई में रिवोल्ट ई-बाइक्स लॉन्च करेगी। क्यों खास है revolt Bike- रिवोल्ट आरवी400 ( Revolt RV400) कुछ सेगमेंट-फर्स्ट फीचर्स...

बदल गई आपकी फेवरेट Hero Super Splendor 125, पहले से धाकड़ हुआ इंजन

Image
नई दिल्ली: हीरो मोटोकॉर्प ने अपनी पॉपुलर बाइक स्पलेंडर को bs6 एमिशन नॉर्म्स के साथ लॉन्च कर दिय़ा है । कंपनी का दावा है कि 67,300 रुपए की कीमत के साथ लॉन्च हुई ये बाइक अब पहले से ज्यादा पॉवर और माइलेज देगी। हीरो सुपर स्प्लेंडर में बीएस6 अनुसरित 125 सीसी इंजन लगाया गया है, इसमें प्रोग्राम फ्यूल इंजेक्शन के साथ एक्ससेंस तकनीक लगाई गयी है, जिस वजह से कंपनी का दावा है कि यह 19 प्रतिशत अधिक पॉवर प्रदान करता है। यह इंजन 7500 आरपीएम पर 10.7 बीएचपी का पॉवर तथा 6000 आरपीएम पर 10.6 न्यूटन मीटर का टॉर्क प्रदान करता है। इसमें 5 स्पीड गियरबॉक्स लगाया गया है। सड़कों पर नहीं दिखेगी Hero Splendor और HF डीलक्स, जानें इसके पीछे की वजह हीरो इस बाइक को 2 वेरिएंट में ला रही है, जिसमें सेल्फ-ड्रम अलॉय व्हील वेरिएंट की कीमत 67,300 रुपये तथा सेल्फ-डिस्क अलॉय व्हील की कीमत 70,800 रुपये रखी गयी है। इंजन के अलावा हुए हैं ये बदलाव- इस बाइक में इंजन के अलावा चेसिस और नया सस्पेंशन दिया गया है। इसके ग्राउंड क्लीयरेंस को भी कंपनी ने पहले से बढ़ाकर 180 मिमी कर दिया है और इसकी सीट भी पहले से बड़ी सीट है। पहले से ज...

नये इंजन के साथ भारत में लॉन्च हुई Honda Unicorn 160 BS6, पहले से कहीं ज्यादा स्टाइलिश है लुक

Image
नई दिल्ली: होंडा मोटरसाइकल्स ( Honda Motorcycle & Scooter India Pvt. Ltd ) ने भारत में अपनी पॉपुलर सेलिंग बाइक यूनीकॉर्न ( Unicorn Bike ) को BS6 एमिशन नॉर्म्स के हिसाब से अपडेट करके लॉन्च कर दिया है। Honda Unicorn 160 BS6 को भारत मैं 93,593 हज़ार की एक्स-शोरूम कीमत में लॉन्च किया गया है। पुरानी यूनीकॉर्न की तुलना में नई यूनीकॉर्न की कीमत में 13,500 रुपये की बढ़ोत्तरी की गई है। अब तक के सबसे बेहतरीन सेफ्टी फीचर्स से लैस है MPV Toyota Vellfire, एक्सीडेंट के दौरान रहती है सेफ आपको बता दें कि Honda ने इस बाइक को एक इस बाइक को रीब्रैंडेड करते हुए इसे 'Unicorn' नाम दिया गया है क्योंकि अब बाइक सिर्फ एक ही वर्जन ऑफर करेगी। इसका मतलब ये है कि कंपनी ने Honda CB Unicorn 150 cc बाइक को अब बंद कर दिया है। यह बाइक बेहद ही पॉपुलर है और ग्राहक इसे काफी अच्छा रिस्पॉन्स भी देते हैं। आपको बता दें कि CB Unicorn 160 को भी कंपनी ने बंद कर दिया है जिसमें बेहतरीन डिजाइन के साथ पावरफुल इंजन भी दिया जाता है। नई Unicorn 160 BS6 में ना सिर्फ नया इंजन दिया गया है बल्कि इसकी स्टाइलिंग में भी बड़े बदला...

Honda ने 3 लाख BS6 टू-व्हीलर्स बेचकर बनाया रिकॉर्ड, जानें कौन-कौन से वाहन हैं शामिल

Image
नई दिल्ली: BS6 एमिशन नार्म्स लागू होने में कुछ ही वक्त बचा है । सभी कंपनियों ने इसकी तैयारी शुरू कर दी हैं। कई कंपनियों ने तो इसकी तैयारी बहुत पहले से कर दी थी और ऐसी ही एक कंपनी है honda । होंडा ने BS6 वाहनों का उत्पादन पिछले साल ही शुरू कर दिया था यही वजह है कि अब दुपहिया वाहनों में ये सबसे ज्यादा बाइक और स्कूटर बेचने वाली कंपनी बन गई है। होंडा ने बेचे 3 लाख bs6 वाहन- होंडा ने अब तक 3 लाख bs6 वाहन बेचे हैं । आपको मालूम हो कि कंपनी भारत में बीएस6 लाइनअप में एक्टिवा 125, एक्टिवा 6जी, एसपी, शाइन बीएस6 और डियो बीएस6 को बेच रही है। कंपनी ने बीएस6 डेडलाइन के छह महीने पहले ही बीएस6 वाहनों का उत्पादन शुरू कर दिया था। नई Maruti Vitara Brezza का कौन सा वेरिएंट है पैसा वसूल, जानने के लिए पढ़ें कंपैरिजन बेहतर टेक्नोलॉजी से लैस हैं ये वाहन- bs6 वाहनों को अपग्रेड करते हुए कंपनी ने सिर्फ इंजन को अपग्रेड नहीं किया है बल्कि इन वाहनों में बेहतर टेक्नोलॉजी का भी इस्तेमाल किया है। होंडा अपने सभी बीएस6 इंजिनों में नए एनहांस्ड स्मार्ट पॉवर तकनीक और फ्यूल इंजेक्शन सिस्टम का इस्तेमाल कर रही है। जिसक...

बुलेट को टक्कर देगी Husqvarna Svartpilen और Vitpilen 250, कीमत 1.80 लाख रुपए

Image
नई दिल्ली: स्वीडन के मोटरसाइकल ब्रैंड Husqvarna ने अपनी दो बाइक Husqvarna Svartpilen और Vitpilen 250 के बारे में अहम जानकारी शेयर की है। कंपनी इन दोनों बाइक्स को 1.80 लाख रुपये की शुरूआती कीमत पर लॉन्च करेगी । कंपनी ने दोनों ही मॉडलों की बुकिंग शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक कि दोनों मॉडलों को मार्च के शुरुआती दिनों में लॉन्च किया जाएगा। कंफर्म ! 16 मार्च को लॉन्च होगी Honda City 2020, साइज ही नहीं माइलेज में भी होगी पहले से बेहतर Ktm के शोरूम से बिकेंगी बाइक- हस्कवरना केटीएम ग्रुप का हिस्सा है। भारत में बजाज ऑटो हस्कवरना की बाइक को पेश कर रही है। हस्कवरना की दोनों बाइक को केटीएम के शोरूम से बेचा जाएगा। हस्कवरना इन मॉडलों का उत्पादन बजाज के पुणे स्थित प्लांट में किया जाएगा। दोनों बाइक नियो-रेट्रो डिजाइन वाली हैं। दोनों में रेट्रो स्टाइल वाला डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल दिया गया है। इन दोनों बाइक्स के कई पार्ट्स केटीएम ड्यूक250 से लिए गए हैं। हस्कवरना 250 सीसी वाले बाइको के डिजाइन को इनके बड़े मॉडल 401 जैसा ही रखा गया है। कंपनी की यह दोनों बाइक भारत आधारित मॉडल है तथा इनकी बिक्री...