Bs6 Bajaj Avenger 220 भारत में लॉन्च जाने इंजन से लेकर कीमत तक सब कुछ

नई दिल्ली: भारत में अगर क्रूजर बाइक का जिक्र हो तो बजाज एवेंजर का नाम जरूर आता है दरअसल यह बाइक किफायती होने के साथ-साथ बेहद पावरफुल भी है। इसकी पापुलैरिटी को देखते हुए कंपनी ने अब Bs6 Bajaj Avenger 220 को मार्केट में उतार दिया है। इंजन के साथ ही नई बजाज एवेंजर 220 में कई अन्य बदलाव भी किए गए हैं जिनके बारे में हम आपको बताने जा रहे हैं।

इंजन और पावर: Bs6 Bajaj Avenger 220 के इंजन की बात करें तो इसमें सिंगल सिलेंडर ट्विनस्पार्क ऑयल कूल्ड इंजन दिया गया है जिसमें फ्यूल इंजेक्शन टेक्नोलॉजी के साथ ई सी यू और कैटालिटिक कनवर्टर भी दिया गया है। यह इंजन 7508 पीएम पर 18.7 बीएचपी की पावर और 7000 आरपीएम पर 17.5 एनएम का पीक टॉर्क जनरेट करता है।

फीचर्स: ( 2020 Bajaj Avenger 220 BS6 Features ) नई Bajaj Avenger 220 के फ्रंट में टेलीस्कोपिक फॉर्क्स और रीयर में एडजेस्टेबल ट्विन स्प्रिंग सस्पेंशन यूनिट दिया गया है। यह दोनों ही सस्पेंशन बाइक को लंबी जर्नी के दौरान काफी कंफर्टेबल बनाते हैं। इसके साथ ही बाइक में सिंगल चैनल एबीएस भी दिया गया है जो सेफ्टी को ध्यान में रखते हुए लगाया गया है।

कीमत: ( 2020 Bajaj Avenger 220 BS6 Price ) अगर बात करें इस बाइक की कीमत की तो यह 1.16 लाख रुपए एक्स शोरूम कीमत में खरीदी जा सकती है।



Comments

Popular posts from this blog

बेहद सस्ती कीमत पर लॉन्च हुई Royal Enfield Classic 350 S, कीमत जानकर तुरंत खरीदेंगे आप

शुरू हुई Bajaj Dominar 250 BS6 की बुकिंग, मार्च में हो सकती है लॉन्च

अप्रैल में नई बाइक लॉन्च करेगी Royal Enfield, नये इंजन और जबरदस्त पावर से होगी लैस